बिन पानी सब सून - यह कहावत भारत में प्रसिद्ध है, पानी के बिना सब सूना है यह सही और सटीक भी है। पानी पर सारगर्भित चर्चा और जानकारी देने का प्रयास इस पटल पर किया जा रहा है। पाठकों की टिप्पणियों, सुझावों और प्रश्नों का स्वागत है।
"Pani" is a Hindi word for Water and "Panchyat" is a Hindi word for open discussions. We would be raising water related issues on this platform and would like to receive comments from learned active persons working in the field of water management and conservation.
Showing posts with label नहर प्रणाली संबंधी तकनीकि शब्द. Show all posts
Showing posts with label नहर प्रणाली संबंधी तकनीकि शब्द. Show all posts

1/06/2013

साइफ़न क्या है? (नहर प्रणाली से संबंधित)


साइफ़न अंग्रेज़ी के "Siphon" शब्द का हिंदी में यथावत किया जाने वाला प्रयोग है । नहर प्रणाली में कहीं पर अगर नहर तल तो ऊँचा हो और सड़क तल या कोई प्राकृतिक नदी नाला नीचा हो तो वहाँ पर साइफ़न बनाया जाता है ।

इसमें दोनों तरफ़ एक एक कोठी (well) सड़क या नदी नाले के तल से नीचे तक बनाई जाती है और नहर का पानी प्रवाहित करने के लिये दोनों कोठियों को आपस में जोड़ा जाता है। सारा निर्माण जल रोधी रखा जाता है ताकि रिसाव न हो । नीचे वाली कोठी का निकास तल ऊपर वाली कोठी के निकास तल से इतना नीचा रखा जाता है जिससे इस पूरी प्रणाली की घर्षण हानि (friction losses) की भरपाई हो सके और जल प्रवाह निर्बाध रूप से होता रहे ।