बिन पानी सब सून - यह कहावत भारत में प्रसिद्ध है, पानी के बिना सब सूना है यह सही और सटीक भी है। पानी पर सारगर्भित चर्चा और जानकारी देने का प्रयास इस पटल पर किया जा रहा है। पाठकों की टिप्पणियों, सुझावों और प्रश्नों का स्वागत है।
"Pani" is a Hindi word for Water and "Panchyat" is a Hindi word for open discussions. We would be raising water related issues on this platform and would like to receive comments from learned active persons working in the field of water management and conservation.
Showing posts with label जल संबंधी इकाइयाँ. Show all posts
Showing posts with label जल संबंधी इकाइयाँ. Show all posts

4/13/2013

टीएमसी क्या है


टीएमसी अंग्रेज़ी संक्षिप्ति TMC का यथावत हिंदी उपयोग है। TMC का पूरा विस्तार थाउज़ैंड मिलियन क्यूबिक फ़ीट (Thousand Million Cubic Feet) होता है जिसका अर्थ यह है कि एक हज़ार मिलियन, यानि सहस्त्र, दस लाख, घन फुट यानि सौ करोड़ घन फुट पानी या अन्य कोई द्रव भरा हो तो वह मात्रा एक टीएमसी कही जायगी। सामान्यतः यह इकाई विशाल बाँधों की जल संग्रह क्षमता या विद्यमान जल संग्रह (आयतन) दर्शाने के काम आती है।

एक  टीएमसी = सौ करोड़ घन फुट

1/25/2013

एमएएफ़ क्या है ?


एमएएफ़ अंग्रेज़ी संक्षिप्ति MAF का यथावत हिंदी उपयोग है। MAF का पूरा विस्तार मिलियन एकड़ फ़ीट (Million Acre Feet) होता है जिसका अर्थ यह है कि एक मिलियन, यानि दस लाख, एकड़ क्षेत्र पर यदि एक फ़ुट पानी या अन्य कोई द्रव भरा हो तो वह मात्रा एक मिलियन एकड़ फ़ीट या एक एमएएफ़ कही जायगी। सामान्यतः यह इकाई पानी की मात्रा (आयतन) दर्शाने के ही काम आती है। 

एक एकड़ में 4840 वर्ग गज़ यानि 43,560 वर्ग फुट होते हैं इस आधार पर एक एकड़ फ़ुट में 43560 घन फ़ुट और  एक  एमएएफ़ में 43560000000 घन फ़ुट होते हैं।

पानी की मात्रा कई बार एमसीएफ़टी यानि मिलियन घन फ़ीट में भी दर्शाई जाती है जिसका अर्थ  1000000 घन फ़ीट होता है।

मेट्रिक प्रणाली में एमसीयूएम यानि मिलियन घन मीटर ही ज्यादा ज्यादा चलन में है जिसका अर्थ 1000000 घनमीटर होता है।
 
अतः

1 एमएएफ़ = 43560 एमसीएफ़टी

              = 1233.619 एमसीयूएम

1 एमसीएफ़टी =  0.02832 एमसीयूएम

 

9/20/2012

एमएलडी क्या है?



एमएलडी एक अंग्रेज़ी संक्षिप्ति * MLD  का हिंदीकरण है। एमएलडी का पूरा विस्तार अंग्रेज़ी में मिलियन लिटर पर डे (million liters per day) होता है। मिलियन अंग्रेज़ी प्रणाली की गिनती में 1000000 के बराबर होता है। भारतीय प्रणाली की गिनती में इसे दस लाख या 0.1 करोड़ कहा जायगा।
यह पानी या किसी और द्रव के विशाल स्थानांतर, आवक, जावक आदि की मात्रा को दर्शाने की मेट्रिक प्रणाली की इकाई (Unit) है जो 1,000,000 (1 मिलीयन) लिटर का आयतन एक दिन में इधर से उधर होना दर्शाती है।

हिंदी में क्योंकि मिलियन अप्रचलित है और या तो लाख या करोड़ काम में लिया जाता है, इसलिये इसके समकक्ष इकाई लाख लिटर प्रतिदिन या करोड़ लिटर प्रतिदिन है जिसे काम में लेने के लिये मिलियन में दर्शाई गई मात्रा को क्रमशः 10 से गुणा या 10 से भाग देना होगा।

ब्रिटिश प्रणाली में पानी या किसी और द्रव की मात्रा के स्थानांतर, आवक, जावक आदि को दर्शाने के लिये मिलियन गैलन प्रतिदिन की इकाई काम में ली जाती है जिसकी संक्षिप्ति एमजीडी है।

अमेरिका में मान्य गैलन यूरोप इंग्लैंड (इम्पीरियल- ब्रिटिश) से कुछ कम मात्रा का होता है जिसके परिवर्तन गुणांक नीचे लिखे अनुसार हैं।

परिवर्तन/समदर्शी गुणांक -

1 एमएलडी = 1000000 लिटर प्रतिदिन  = 10 लाख लिटर प्रतिदिन = 0.1 करोड़ लिटर प्रतिदिन

          = 0.22    एमजीडी (इम्पीरियल- ब्रिटिश)   = 21996.9157 गैलन (इम्पीरियल- ब्रिटिश) 

          = 0.2642   एमजीडी (अमेरिकी) =   26417.2052 गैलन (अमेरिकी)

1 गैलन (अमेरिकी) = 3.78541178 लिटर

1 गैलन (इम्पीरियल- ब्रिटिश)  = 4.54609188 लिटर

1 लिटर  =  0.264172052 गैलन (अमेरिकी)  =  0.219969157 गैलन (इम्पीरियल- ब्रिटिश) 

1 गैलन (इम्पीरियल- ब्रिटिश)  = 1.20095042 गैलन (अमेरिकी)

1 गैलन (अमेरिकी) =  0.83267384  गैलन (इम्पीरियल- ब्रिटिश) 

*संक्षिप्ति - abbreviation

 

 

एमसीएफ़टी क्या है?


एमसीएफ़टी एक अंग्रेज़ी संक्षिप्ति Mcft  का हिंदीकरण है। क्यूमेक का पूरा विस्तार अंग्रेज़ी में मिलियन क्यूबिक फ़ीट (million cubic feet) होता है।

यह पानी या किसी और द्रव के विशाल संग्रह, स्थानांतर आदि की मात्रा को दर्शाने की ब्रिटिश प्रणाली की इकाई (Unit) है जो 1,000,000 (1 मिलीयन) घन फ़िट का आयतन दर्शाती है।

इसमें एक घनफ़ुट मात्रा का तात्पर्य 1 x 1 x 1 फ़ुट के आयतन (volume) से है।

हिंदी में क्योंकि मिलियन अप्रचलित है और या तो लाख या करोड़ काम में लिया जाता है, इसलिये इसके समकक्ष इकाई लाख घन फि़ट या करोड़ घन फि़ट है जिसे काम में लेने के लिये मिलियन में दर्शाई गई मात्रा को क्रमशः 10 से गुणा या 10 से भाग देना होगा।

मेट्रिक प्रणाली में पानी या किसी और द्रव की मात्रा को दर्शाने के लिये मिलियन घन मीटर की इकाई काम में ली जाती हैजिसकी संक्षिप्ति एमसीयूएम है।

परिवर्तन/समदर्शी गुणांक -

1 एमसीएफ़टी = 1000000 घनफ़ुट  = 10 लाख घनफ़ुट = 0.1 करोड़ घनफ़ुट

            = 28316.84 घन मीटर                

 

संक्षिप्ति - abbreviation

9/19/2012

क्यूमेक क्या है?


क्यूमेक एक अंग्रेज़ी संक्षिप्ति cumec का हिंदीकरण है। क्यूमेक का पूरा विस्तार अंग्रेज़ी में क्यूबिक मीटर पर सेकंड या क्यूबिक मीटर्स पर सेकंड (cubic meter per second or cubic meters per second) होता है। हिंदी में इसे घनमीटर प्रति सेकंड लिखा जाता है।  

यह पानी या किसी और द्रव के प्रवाह की मात्रा को दर्शाने की मेट्रिक प्रणाली की इकाई है जो एक सेकंड में एक मीटर मात्रा का प्रवाह दर्शाती है। इसमें एक घनमीटर मात्रा का तात्पर्य 1 x 1 x 1 मीटर के आयतन (volume) से है।

ब्रिटिश प्रणाली में पानी या किसी और द्रव के प्रवाह की मात्रा को दर्शाने के लिये घनफ़ुट प्रति सेकंड की इकाई काम में ली जाती है।

परिवर्तन/समदर्शी गुणांक -

1 क्यूमेक = 1000 लिटर प्रति सेकंड

                 = 35.315  घनफ़ुट प्रति सेकंड

 

संक्षिप्ति - abbreviation

9/18/2012

क्यूसेक क्या है?

क्यूसेक एक अंग्रेज़ी संक्षिप्ति cusec का हिंदीकरण है। क्यूसेक का पूरा विस्तार अंग्रेज़ी में क्यूबिक फ़ुट पर सेकंड या क्यूबिक फ़ीट पर सेकंड (cubic foot per second or cubic feet per second) होता है। हिंदी में इसे घन फ़ुट प्रति सेकंड लिखा जाता है।
 
यह पानी या किसी और द्रव के प्रवाह की मात्रा को दर्शाने की ब्रिटिश प्रणाली की इकाई है जो एक सेकंड में एक घनफ़ुट मात्रा का प्रवाह दर्शाती है। इसमें एक घनफ़ुट मात्रा का तात्पर्य 1 x 1 x 1 फ़ुट के आयतन (volume) से है।
 
मेट्रिक प्रणाली में पानी या किसी और द्रव के प्रवाह की मात्रा को दर्शाने के लिये लिटर प्रति सेकंड या घनमीटर प्रति सेकंड की इकाई काम में ली जाती है।
 
परिवर्तन गुणांक -
 
1 क्यूसेक = 28.317 लिटर प्रति सेकंड
               = 0.28317 घनमीटर प्रति सेकंड